Skip to content

आँवला नवमी

आँवला नवमी

व्रत विधि

कार्तिक सुदी नवमी को ” आंवला नवमी ” आती है । इस दिन आंवला के पेड़ की पूजा करो । जल, रोली, मोली, चावल, गुड़, मीठी सुहाली, बताशा, आंवला, ब्लाउज और दक्षिणा चढ़ाओ । धुप-दीप करो । एक-सौ-आठ या आठ फेरी दो । कहानी सुनो । आंवला के नीचे ब्राह्मण-ब्राह्मणी को जोड़े से भोजन कराओ । आंवला जरूर दो । खाना खिलाकर साड़ी, ब्लाउज और दक्षिणा दो । इस दिन आंवला जरूर खाना चाहिए । इस दिन ” नारायणी जयंती ” भी होती है I

व्रत कथा

एक राजा था, उसका प्रण था वह रोज सवा मन आंवले दान करके ही खाना खाता था। इससे उसका नाम आंवलया राजा पड़ गया। एक दिन उसके बेटे बहू ने सोचा कि राजा इतने सारे आंवले रोजाना दान करते हैं, इस प्रकार तो एक दिन सारा खजाना खाली हो जायेगा। इसीलिए बेटे ने राजा से कहा की उसे इस तरह दान करना बंद कर देना चाहिए। बेटे की बात सुनकर राजा को बहुत दुःख हुआ और राजा रानी महल छोड़कर बियाबान जंगल में जाकर बैठ गए। राजा-रानी आंवला दान नहीं...

पूरी कथा हमारे ऐप में पढ़ें

Read the full katha in Hindi and Marwadi, or listen to it as audio, in our free Android app. It also works without internet.

Get it on Google Play

← All vrat katha

Advertisement Advertisement